Abua Awas Yojana 2024: झारखण्ड सरकार हर गरीब को दे रही हैं 3 कमरों का पक्का घर मुफ्त में, जाने कैसे करे आवेदन 

abua Awas Yojana 2024
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]

Abua Awas Yojana 2024: बेघर की अवस्था में जीवन यापन करने वाले या फिर वह लोग जो झारखंड में रहने वाले हैं तथा उनके पास रहने योग्य मकान नहीं है तब अबुआ आवास योजना के माध्यम से अपने लिए घर बनवा सकते हैं। झारखंड राज्य की सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत अपने राज्य में पात्र नागरिकों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को अपने पक्के मकान बनवाने के लिए तीन कमरों का पक्का घर की परमिशन दी जाती है, इसके अलावा उन्हें ₹200000 तक की सहायता भी प्रदान की जाती है। अबुआ आवास योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।

Abua Awas Yojana 2024 के कौन से फायदे मिलेंगे?

अबुआ आवास योजना से मिलने वाले कुछ फायदे निम्नलिखित हैं ।

  • अबुआ आवास योजना के तहत जिन लोगों के पास रहने संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें आवास प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी को कम से कम तीन मकान प्रदान किए जाएंगे जो की पक्के होंगे।
  • इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इस योजना के जरिए 8 लाख से अधिक आवास निर्माण के प्रयास किए जाएंगे, इसी वजह से लाखों लोगों को इस योजना का लाभ मिल पायेगा।
  • झारखंड में जारी की जाने वाली इस योजना के तहत 15000 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है।
  • इस योजना की मदद से लाभार्थी के परिवार वालों को दो लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • झारखंड के वह लोग जिनके के पास रहने की सुविधा में असामान्य है और उन्हें आवास संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तब वह है इस योजना की मदद से अपना खुद का घर बनवा सकते हैं।

Abua Awas Yojana के लिए निर्धारित पात्रताएं

झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत खुद का घर बनवाने के लिए महत्वपूर्ण पात्रताएं निम्नलिखित हैं।

  • इस योजना का लाभ केवल उन लोगों को दिया जाएगा, जो झारखंड में रहने वाले हैं तथा आर्थिक रूप से कमजोर है।
  • झारखंड के वे लोग जो BPL राशन कार्ड का उपयोग काफी लंबे टाइम से कर रहे हैं वह सभी लोग इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • अगर झारखंड का कोई नागरिक किस योजना का लाभ उठाना चाहता है तब उसके परिवार में किसी सदस्य की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • राज्य के वह नागरिक जिसके पास दो पहिया और तीन पहिया वाले वाहन है वह सभी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे अर्थात वह सभी इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • अगर परिवार का कोई सदस्य पहले से सरकारी कर्मचारी है या सरकारी नौकरी के लिए ज्वाइन होने वाला है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
  • इस योजना के लिए पात्र राज्य के वह नागरिक जो सरकार के लिए टैक्स जमा करवाते हैं, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

Document for Apply Abua Awas Yojana 2024

अबुआ आवास योजना के तहत अगर झारखंड का कोई नागरिक इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहता है तब उसके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट जरुर होना चाहिए।

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • BPL कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • निवास सर्टिफिकेट
  • स्व घोषणा सर्टिफिकेट

Abua Awas Yojana 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया

अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल के लिए ऑफलाइन रखी गई है। इसलिए जो कोई झारखंड का नागरिक आवास योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें ऑफलाइन के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन करना पड़ेगा, ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।

  1. इस योजना हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (https://aay.jharkhand.gov.in/) से योजना फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  2. Form डाउनलोड करने के बाद आपको इसकी PDF फाइल का प्रिंट आउट करवा लेना है
  3. फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरे और इसके साथ सभी डॉक्यूमेंट को फॉर्म के साथ स्टेपल कर लें।
  4. फॉर्म अच्छी तरह से कंप्लीट हो जाने के बाद झारखंड के नागरिकों को इसे अपने नजदीकी कार्यालय में जमा करवाना होगा।
  5. इसके बाद आवेदक के फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा, आखिर में किसी भी नागरिक को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

कक्षा 8 से कक्षा 12 तक पढ़ने वाली लड़कियों को सरकार दे रही है 40,000 रुपये, यहां जानें पूरी जानकारी

Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top