Subhadra Yojana Portal Odisha: पात्र महिलाओं को मिलेगा 50 हजार रुपये तक, जाने किस पोर्टल से करे आवेदन

Subhadra Yojana Portal Odisha
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]

Subhadra Yojana Portal Odisha: अगर आप भी उड़ीसा राज्य की निवासी है तब आपको भी उड़ीसा सुभद्रा योजना के 50 हजार रुपये तक मिल सकते हैं। इस योजना के लिए उड़ीसा की महिला के पास निर्धारित पात्रताएं अवश्य होनी चाहिए, तभी वह इस योजना का पूर्ण रूप से लाभार्थी बन पाएंगी। योजना से जुड़ी पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया को जानने के लिए इस ब्लॉग पोस्ट को लास्ट तक जरुर पढ़ें।

Subhadra Yojana Portal Odisha क्या है

उड़ीसा सुभद्रा योजना उड़ीसा राज्य में जारी की जाने वाली एक सरकारी योजना है, जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहयता प्रदान की जाती है। इस योजना से जुड़ी महिलाओं को 50 हजार तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभार्थी बनने के लिए योजना संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आगे पढ़ें।

Subhadra Yojana Portal Odisha के लाभ

उड़ीसा सुभद्रा योजना से महिलाओं को निम्नलिखित लाभ मिलेगें।

  • इस योजना के अंतर्गत उड़ीसा में रहने वाली पात्र महिलाओं को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के अनुसार पात्र महिलाओं को पांच वर्षों तक राशि सहायता प्रदान की जाती है।
  • उड़ीसा सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष किस्तों के अनुसार राशि दी जाती हैं।
  • क़िस्त के अनुसार महिलाओं को विशेष अवसर पर राशी प्रदान की जाती है, जिसमे महिला दिवस और रक्षाबंधन पर 5 / 5 हजार रूपये दिए जाते हैं।
  • इस योजना के अनुसार मिलने वाली राशि को प्राप्त करने के लिए महिला को क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध भी करवाया जाता है।
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है।
  • इस योजना लिए आवेदन हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरफ की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं।

Subhadra Yojana Portal Odisha के लिए पात्रताएं

  • ओडिशा सुभद्रा योजना के लिए महिला के पास निम्नलिखित पात्रताएं जरुर होनी चाहिए।
  • ओडिशा सुभद्रा योजना के लिए वह लेडिस पात्र मानी जाएगी जो पूर्ण रूप से उड़ीसा स्टेट में निवास करती हो।
  • इस योजना के लिए महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला की जन्मतिथि का साल 1964 से साल 2003 के बीच होनी चाहिए।
  • महिला किसी अन्य सरकारी योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में किसी सदस्य की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Subhadra Yojana Portal Odisha के लिए कौन से आवेदक पात्र नहीं होंगे

  • ओडिशा सुभद्रा योजना के लिए वह महिलाएं लाभार्थी नहीं बन पाएंगी, जिनके ऊपर निम्नलिखित बातें अप्लाई होती हैं।
  • वह महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य जो सरकारी नौकरी या सरकारी योजना से जुदा हो, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
  • ऐसी महिलाएं जो किसी पेंशन योजना की लाभार्थी है वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
  • 60 साल से अधिक आयु वाली महिला इस योजना का लाभार्थी नहीं बन सकती है।
  • टैक्स जमा करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।
  • वह महिलाएं जिनके पास या उनके पारिवारिक सदस्यों के पास चार पहिया वाहन होंगे वह महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

Subhadra Yojana Portal Odisha आवेदन हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट

ओडिशा सुभद्रा योजना के लिए आवेदन हेतु निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज लगेंगे।

  • महिला का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कास्ट प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पहचान पत्र
  • इनकम सर्टिफिकेट

Subhadra Yojana Portal Odisha Online Apply कैसे करे

ओडिशा सुभद्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है।

  1. महिला एवं बाल विकास डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  2. अब आपके सामने वेबसाइट के होम पेज पर Subhadra का ऑप्शन मिल जाएगा, यहाँ पर क्लिक करें।
  3. अगले पेज पर एक फॉर्म खुल जाएगा यहाँ पर आपको पर्सनल डिटेल टाइप करनी होगी।
  4. सभी इनफार्मेशन टाइप करने के बाद यहां पर डॉक्यूमेंट को upload करें ।
  5. अब फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें।
  6. इसके आगे का प्रोसेस सरकारी अधिकारियों द्वारा पूर्ण किया जाएगा, जिसमे आवेदक महिला की सूची तैयार की जाती है। इसके बाद महिला इस योजना की लाभार्थी बन जाती है।

10वीं पास बेरोजगार युवाओं को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, और घर बैठे हर महीने ₹8000 भी मिलेंगे

Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top